अब हैंडसम पुरुष महिलाओं के लिए करेंगे ये काम, कंपनी ने शुरू की सर्विस

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 नवम्बर 2018, 3:13 PM (IST)

आज के युग में लगातार विकसित हो रही टेक्नोलॉजी के चलते लोगों का जीवन और भी आसान होता जा रहा है। आज के समय में हर कोई स्मार्ट होने की दौड में है। जिसके चलते हर चीज स्मार्ट होती जा रही है। लेकिन अब जो घटना सामने आई उसे सुनकर हैरान हो जाएंगे।

जी हां, क्या आपने कभी सोचा है की स्मार्टनेस भी नौकरी की वजह बन सकती है। अगर आप स्मार्ट हैं इस देश में नौकरी कर सकते हैं जिसके बारे में हम बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, जापान की एक कंपनी ने पुरूषों के लिए अजीबो-गरीब नौकरी खोज निकाली है। जिन्हें नौकरी की परेशानी होती है उनके लिए ये नौकरी निकाली है।

आइए जानते है आखिर क्या मामला है। दरअसल, जापान में जिन महिलाओं की पलकें काम के दौरान भीगती हैं और वे सोचती हैं कि कोई हैंडसम पुरूष उनके करीब रुमाल लेकर खड़े हो और उनके आंसू पूछे तो अब उन्हें कंपनी यह सर्विस भी प्रोवाइड कर रही है।

ये भी पढ़ें - कभी देखा है धरती का ये अनोखा रूप

जापानी कंपनी रॉकेट इंक ने ऐसा तरीका खोज निकाला है। कंपनी ने ऐसे युवकों की नियुक्ति की है, जो महिला कर्मचारियों के आंसू पोंछने को तैनात रहेंगे।

इस सर्विस के फाउंडर हीरोकी तेराई मानते हैं कि जापानी महिलाएं आजकल थकी हुई हैं। ऐसे में जब पुरूष उनके आंसू पोंछने को मौजूद रहेंगे तो उन्हें बेहतर महसूस होगा।

ये भी पढ़ें - जिंदा है रावण की बहन सूर्पणखा, कर रही हैं कई चमत्कार

इसी के सतह उन्होंने बताया की हमने यह सेवा अपनी महिला कर्मचारियों के लिए शुरू की है, जिसमें स्मार्ट, हैंडसम पुरूष रूमाल लेकर महिलाओं की सेवा में मौजूद रहेंगे। दरअसल, बोर्ड डायरेक्टर ने यह फैसला इस कारण भी लिया कि महिलाएं रोने के लिए बाथरूम का रूख कर रही थीं, जिससे काम प्रभावित हो रहा था।

ये भी पढ़ें - अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!