मुंबई।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार और माचो मैन जॉन
अब्राहम के बीच अगले साल भी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। बता दे, इस साल
अक्षय और जॉन की फिल्में ‘गोल्ड’ और ‘सत्यमेव जयते’ एक साथ 15 अगस्त को
रिलीज हुई थीं।
दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब
खबरें आ रही है कि अगले साल यानी 2019 में भी दोनों सितारों की बॉक्स ऑफिस
पर टक्कर होने जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ और जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’ दोनों फिल्में
15 अगस्त के मौके पर रिलीज होंगे। ये दोनों ही सच्ची घटनाओं पर आधारित
फिल्में हैं।
‘मिशन मंगल को आर बाल्की प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो अक्षय के
साथ पैडमैन जैसी सफल और सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बना चुके हैं, जबकि
जगन शक्ति इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप
फिल्म मंगलयान अंतरिक्ष के भारत के पहले मिशन पर आधारित है। वहीं जॉन की
बाटला हाउस दिल्ली के बाटला हाउस में 19 सितम्बर 2008 को हुए एक विवादित
एकाउंटर पर आधारित फिल्म है।
ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप