आसुस के ये दो स्मार्टफोन जल्द होने लॉन्च, होंगे ये फीचर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 नवम्बर 2018, 3:41 PM (IST)

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस जल्द ही मार्केट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें से एक जेनफोन मैक्स प्रो एम-1 और दूसरा जेनफोन मैक्स एम-1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होने की उम्मीद है।

जेनफोन मैक्स प्रो एम-1 के अपग्रेड यानी जेनफोन मैक्स प्रो एम-2 की बात करें को तीन कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने दी है।

बताया जा रहा है कि आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम-2 को इस साल लॉन्च किया जा सकते हैं। वहीं, जेनफोन मैक्स एम-2 में अगले साल लॉन्च किए जाने की संभावना है।

जेनफोन के नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जेनफोन के नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानें...
रोलेंड क्वांट ने दावा किया है कि जेनफोन जेडबी 634केएल यानी जेनफोन मैक्स प्रो एम-2 तीन कैमरा के साथ जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह जानकारी ट्वीट कर दी गई है। रोलेंड क्वांट ने इस फोन को अलावा जेडबी 632केएल मॉडल लॉन्च करने की भी बात की है। यह मॉडल लाने की भी जानकारी दी। यह जेनफोन मैक्स प्रो एम-2 का वेरिएंट हो सकता है।

तीन रियर कैमरों वाला होगा वेरिएंट...

ये भी पढ़ें - वाट्सएप, फेसबुक की लत से ये हैं नुकसान

तीन रियर कैमरों वाला होगा वेरिएंट...
इसके अलावा ZB631KL तीन रियर कैमरों वाला वेरिएंट होगा। इसके अलावा जेडबी 633 केएल मॉडल नंबर वाला हैंडसेट जेनफोन मैक्स एम-2 के नाम से मार्केट में आ सकता है।


स्पेसिफिकेशन्स का ट्वीट आया सामने...

ये भी पढ़ें - इनफिनिक्स ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, कीमत 8,000 से भी कम

स्पेसिफिकेशन्स का ट्वीट आया सामने...
इसके अलावा एक ट्वीट में टिप्सटर ने इनके संभावित स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी है। जेनफोन मैक्स प्रो एम-2 जेडबी 631केएल में 6 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज भी दिए जाने की संभावना है। वहीं, जेनफोन मैक्स एम-2 जेडबी 633केएल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप समेत स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

आपको बता दें कि जेडबी 632केएल मॉडल जेनफोन मैक्स एम-2 का वेरिएंट है और जेडबी 634केएल मॉडल जेनफोन मैक्स एम-2 प्रो का है। इन्हें खासतौर पर भारतीय मार्केट के लिए बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - एमआई ए2 'एंड्रॉयड वन' भारत में लॉन्च, कीमत 16,999 रुपये