उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मंच टूट गया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 नवम्बर 2018, 3:17 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का मंच शनिवार को यहां अचानक टूट गया। हालांकि, उन्हें चोट नहीं आई है। शर्मा यहां कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पूर्व झूलेलाल वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शर्मा शनिवार लगभग 10 बजे राज्य की राजधानी में झूलेलाल वाटिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमल संदेश यात्रा को रवाना करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनका मंच अचानक भरभरा कर टूट गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सूत्रों ने बताया कि जिस समय मंच टूटा, उस वक्त मंच पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच टूटने से अफरा-तफरी मच गई। कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री चोटिल होने से बच गए हैं।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!