महिला T20 विश्व कप : मैदान पर पहली बार दिखा यह स्पेशल नजारा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 नवम्बर 2018, 2:17 PM (IST)

नई दिल्ली। जिस तरह जीवन के हर क्षेत्र में अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं, उसी तरह कई दफा क्रिकेट की दुनिया में भी कई रोचक या अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। इन दिनों वेस्टइंडीज में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान एक बात पहली बार देखने को मिली। दरअसल मंगलवार (12 नवंबर) को ग्रॉस आईलेट में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डेन वेन निकर्क और मेरीजाने कैप एक क्रीज पर थीं तो यह विश्व रिकॉर्ड बन गया। किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पहली दफा विवाहित जोड़ा साथ बल्लेबाजी करते दिखा। निकर्क और कैप ने इसी जुलाई में शादी कर हर किसी को चौंका दिया था।

दोनों ने वर्ष 2009 के विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वैसे इससे पहले न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दो सदस्य एमी सैदरवेट और ली ताहुहु भी विवाह बंधन में बंध चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!

ये भी पढ़ें - यहां 30 साल बाद पहली बार थिएटर में दिखाई गई फिल्म

ये भी पढ़ें - एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है