अगर होने लगे ये संकेत, समझ लें बदल गई आपकी किस्मत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 नवम्बर 2018, 6:34 PM (IST)

हिंदू धर्म में लोग शास्त्रों पर कुछ ज्यादा ही यकीन करते है। आज हम आपके लिए शास्त्रों के अन्दर वर्णित चुनिन्दा ऐसे संकेत लेकर आए हैं, जो अगर आपको दिखें तो समझ लेना आपकी जिदंगी खुशहाल होने वाली है।

अगर आपके साथ ये घटनाएं होती है तो समझ लेना की आपकी किस्मत की कायापलट होने वाली है। आइए जानते है आखिर कौन-कौन सी घटनाएं होना शुभ होता है।

कछुआ...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कछुआ...
कछुए को पूरी दुनिया में अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसका किसी भी रूप में दिखाई दे जाना, कोई न कोई अच्छी खबर जरूर लाता है।

हाथ में खुजली होना...

ये भी पढ़ें - दरिद्रता करनी है दूर तो अपनाएं ये उपाय...

हाथ में खुजली होना...
इससे तो आप सभी वाकिफ ही होंगे। अक्सर कहा जाता है कि हाथ में खुजली होने पर पैसा आने का संकेत होता है। वहीं बहुत से लोग इसे शुभ भी मानते है। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, हमारे यहां हाथ में खुजली होने को आने वाले धन के संकेत के रूप में देखा जाता है।

बारिश में सूर्य का चमकना...

ये भी पढ़ें - ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां

बारिश में सूर्य का चमकना...
ऐसा बहुत ही कम होता है जब आपको बारिश में भीगते समय सामने आसमान में चमकता सूरज दिखाई दे। यदि ऐसा कभी होता है तो समझ जाइए आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं।

कुत्ते का घर पे आना...

ये भी पढ़ें - शादी में हो रही देरी, आजमाएं ये 6 कारगर उपाय

कुत्ते का घर पे आना...
कोई कुत्ता अगर आपके घर पर रहने के लिए छत की तलाश में आ जाए तो यह भी भविष्य में आने वाले धन का संकेत होता है।

इन चीजों का मिलना...

ये भी पढ़ें - पूजा करते समय ऐसा कभी ना करें, नहीं तो ...

इन चीजों का मिलना...
आपको रास्तें में कहीं घोड़े की नाल, चार पत्तियों वाली घास या कोई सिक्का मिल जाये तो उसे सम्भालकर अपने पास रख लेना चाहिए। यह भी आने वाले भाग्य के निर्देशक होते हैं।

गलती से उलटे कपड़े पहन लेना...

ये भी पढ़ें - कर्ज मुक्ति के लिए प्रतिदिन करें ये उपाय, चमक जाएंगी किस्मत

गलती से उलटे कपड़े पहन लेना...
जब भी हमें कहीं जाने की जल्दी होती है तो हम जल्दबाजी में कपड़े उलटे पहन लेते हैं और जब देखते हैं तो अपने आप पर गुस्सा भी होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, भविष्य में दोबारा अगर ऐसा आपके साथ हो तो समझ लेना मामला गुस्से का नहीं ख़ुश होने का है। उलटे कपड़े पहन लेना भी आने वाली समृद्धि का प्रतीक होता है।

मकड़ी का जाला...

ये भी पढ़ें - बच्चों को नजर से बचाने के लिए करें ये उपाय

मकड़ी का जाला...
हमसभी लोग मकड़ी के जाले को देखते ही इसे हटा देते है। ऐसा कहा जाता है कि ये घर में पाया जाना अशुभ माना जाता है। लेकिन आपको बता दे, अगली बार अगर कोई जाला दिखाई दे और उसमें आपको अपने नाम का पहला अक्षर बना हुआ नजर आए तो वह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

पक्षियों का बीट गिरना...

ये भी पढ़ें - क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार

पक्षियों का बीट गिरना...
बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिनके ऊपर उनकी जिन्दगी में किसी पक्षी ने बीट की हो और अगर की भी हो तो लोग झल्ला जाते हैं। पर आपको बता दें, यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

चमगादड़ का घर बनाना...

ये भी पढ़ें - सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें

चमगादड़ का घर बनाना...
दुनिया में अधिकतर मान्यताओं के अनुसार आपके घर में किसी चमगादड़ का आना अशुभ संकेत माना जाता है। लेकिन हम आपको बता दें, चमगादड़ अगर आपके घर में रुककर अपना घर बना लें तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है।

ये भी पढ़ें - आप जानते हैं आपका पर्स खाली क्यों रहता है?