उद्योग भवन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 नवम्बर 2018, 6:15 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश के उद्योग आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण किसी की भी भागीदारी को कमतर नहीं आंका जा सकता है बल्कि सभी की समान भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि अपने काम को ईमानदारी से निष्पादित करना ही सबसे बड़ा योगदान है।

आयुक्त डॉ. शर्मा सोमवार को उद्योग विभाग कर्मचारी सहकारी समिति द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन परस्पर स्नेह व प्रेम का संदेश देते हैं।

अतिरिक्त निदेशक डीसी गुप्ता और पीके जैन ने दीपावली से ठीक पहले पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए उठाए कदमों के लिए आभार व्यक्त किया।

समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एसएस शाह ने समिति की गतिविधियों की जानकारी दी। उपाध्यक्ष दीपेश जैन और सचिव ढिल्लन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे