सीनियर रेसिडेंट्स के लिए यहां निकली भर्तियां, करें आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 नवम्बर 2018, 4:59 PM (IST)

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (डीएससीआई) ने सीनियर रेसिडेंट्स के रिक्त पडे 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 नवंबर 2018 को साक्षात्कार के लिए शामिल हो सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।

1. क्लिनिकल ओंकोलॉजी : 02 कुल पद।
2. एनेस्थेसिया एवं क्रिटिकल केयर : 04 कुल पद।
3. रेडियो डायग्नोसिस : 03 कुल पद।
4. न्यूक्लियर मेडिसिन : 03 कुल पद।
5. गेस्ट्रोएंटेरोलॉजी : 01 कुल पद।
पदों की संख्या : 13 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता :
क्लिनिकल ओंकोलॉजी के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त एमबीबीएस योग्यता। रेडियोथेरेपी/रेडिएशन ओंकोलॉजी में पीजी/डीएमआरटी दिल्ली मेडिकल काउंसिल द्वारा रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमा : अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष है। एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/महिला की आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://drive.google.com/file/d/16rJlaHEjtPUevJZQ8fQxTDkTQv29yqOo/view


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे