मोदी के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा: नायडू से मिले गहलोत, 22 नवंबर को बैठक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 नवम्बर 2018, 09:07 AM (IST)

नई दिल्ली। तेदेपा अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि बीजेपी विरोधी दल एक साझा मंच और भविष्य की योजना बनाने के लिए नई दिल्ली में बैठक करेंगे। शनिवार को कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही विपक्षी दलों की एक बैठक के लिए 22 नवंबर की तारीख तय की गई है।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, हमारी कोशिश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लडऩे के लिए सभी को एक मंच पर लाना है। वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।

तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नायडू ने कहा, मैं सभी पार्टियों से अपील करता हूं कि वो बीजेपी के खिलाफ हमारे साथ आएं। हम एंटी बीजेपी प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहते हैं। हम दिल्ली में बैठक करेंगे। इस बैठक में आगे का एजेंडा तय किया जाएगा। 22 नवंबर को बैठक की तारीख तय की गई है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले तक नायडू बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए के साथ गठबंधन में थे। हालांकि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर विवाद के बाद अलग हो गए थे। नायडू ने अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं।

आठ नवंबर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा से मुलाकात की थी। इस दौरान 2019 के आम चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता के मुद्दे पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल