मुख्यमंत्री योगी बोले- राम मंदिर के निर्माण में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 नवम्बर 2018, 7:36 PM (IST)

रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल में जब भगवान का मंदिर बन जाएगा तो जन्मभूमि में भी मंदिर जरूर बन ही जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री योगी शनिवार को छत्तीसगढ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मैं रायपुर वासियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने भगवान राम के भव्य मंदिर का बनाया है। उन्होंने कांग्रेस को ही राममंदिर के निर्माण में सबसे बड़ी बांधा बता दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसे भगवान राम की चिंता है या मुगल बादशाह बाबर की। कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए राजनीतिक फायदे के लिए छत्तीसगढ़ और झारखंड में खुलेआम और चोरी-छिपे नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सीएम योगी ने बताया कि खनिज का भंडार और वन संपदा होने के बावजूद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शासन में गरीब, पिछड़ा और बीमारू राज्य बना रहा। आज वन संपदा का इस्तेमाल स्थानीय लोगों के कल्याण में किया जा रहा है। आदिवासियों और वन इलाकों में रहने वाले लोगों को विकासात्मक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा कम से कम दो या तीन आंतकवादियों को मारा जा रहा है। आपको बताते जाए कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 12 और 20 नवंबर को दो चरण में मतदान आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल