टाटा ने लॉन्च की हेक्सा और नेक्सन, जाने क्या है खास

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 नवम्बर 2018, 4:34 PM (IST)

नई दिल्ली। देश की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (टीएएचटीएल) द्वारा हेक्सा और नेक्सन को तंजानिया में लॉन्च कर दी। नेक्सन की कंपनी ने प्रस्ताविक कीमत 45 मिलियन (करीब 14.27 लाख रुपए) रखी है।

यह कीमत एक्सएमए वेरिएंट की है। वहीं, टाटा हेक्सा की प्रस्ताविक कीमत 81 मिलियन (करीब 25.68 लाख रुपए) और 89 मिलियन (करीब 28.22 लाख रुपए) रखी गई है। ये कीमतें एक्सटी 4म4 और एक्सटीए ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के इंटरनेशनल बिजनेस हैड, सुजन रॉय ने कहा, ‘हम तंजानिया में हमारी काफी सराहनीय यूवीएस लॉन्च करने की घोषणा करने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों ही प्रोडक्ट्स पर एडवांस फीचर्स, बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी और कॉन्टेम्पोरेरी डिजाइन के लिए नवीनतम संचालित फोकस के साथ एक अवधारणा की गई है। हमें विश्वास है कि वाहन तत्काल हिट होंगे और स्टाइल स्टेटमेंट बनाने वाले ग्राहकों के लिए एक समृद्ध और गतिशील अनुभव प्रदान करेंगे।

इसके अतिरिक्त, इन उत्पादों के लॉन्च के साथ हम न केवल यूवी सेगमेंट में बल्कि देश के कुल यात्री वाहन खंड में भी अपने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।’ दोनों एसयूवी को लॉन्च करने के दौरान टाटा अफ्रीका होल्डिंग्स तंजानिया लिमिटेड (टीएएचटीएल) के क्षेत्रीय प्रमुख-पूर्वी अफ्रीका, नरेश लीखा ने कहा, ‘टाटा मोटर्स के साथ यूवी सेगमेंट में यह हमारा पहला बड़ा कदम है।

कंपनी के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को जारी रखते हुए हम अपने उत्पादों को लॉन्च करने के लिए गर्व और आत्मविश्वास रखते हैं और आगे के समय में ऐसे कई शानदार उत्पादों को पेश करने की आशा करते हैं।’

6 वेरिएंट्स में टाटा नेक्सन...

ये भी पढ़ें - बिना क्लच वायर के राइड कर सकेंगे बाइक, आइए जानें कैसे ...

6 वेरिएंट्स में टाटा नेक्सन...
टाटा नेक्सन तंजानिया में 6 वेरिएंट्स – XE, XM, XMA, XT, XZ, XZ+ और XZA+ और 6 कलर विकल्प – एटना ऑरेंज, वर्मोट रेड, मोरोक्कन ब्लू, सीटेल सिल्वर, ग्लासगो ग्रे और कैल्गैरी व्हाइट में उतारा है।

6 वेरिएंट्स में टाटा हेक्सा...

वहीं, टाटा हेक्सा को कंपनी ने 6 वेरिएंट्स – XE, XM, XT, XMA, XTA और XT 4×4 के साथ 5 कलर विकल्प – पर्ल व्हाइट (PW), एरिजोना ब्लू (ARB), टंगस्टन सिल्वर (TNS), स्काई ग्रे (SKG) और प्लेटिनम सिल्वर (PTS) में उतारा है।

ये भी पढ़ें - दो हजार रूपए में मिलेगी हार्ले से लेकर बुलट, जानिए कैसे