अखनूर में पाक सैनिकों ने संघर्ष विराम तोड़ा, भारतीय सेना का पोर्टर शहीद

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 नवम्बर 2018, 9:21 PM (IST)

श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अखनूर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसमें सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में दीपक कुमार नामक सेना का एक पोर्टर शहीद हो गया। हमारे सैनिकों ने जोरदार तरीके से जवाब दिया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर तंगधार सेक्टर में भी आज दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पाकिस्तानी सेना ने तंगधार सेक्टर के धानी, सादपोरा और आमरू इलाकों में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की। सूत्रों ने कहा कि भारतीय चौकियों ने प्रभावी और जोरदार तरीके से जवाब दिया।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल