पूर्व पति ने साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, महिला ने दम तोड़ा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 नवम्बर 2018, 7:52 PM (IST)

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति ने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया और निजी अंग को डंडे से चोट पहुंचाई। इससे महिला की हालात बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) वीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में घटना घटित हुई। उन्होंने बताया कि महिला पबिया में काली पूजा पर संथाली यात्रा को देखने के लिए गई थी। वहां उसका पूर्व पति मिल गया। उसने वहां अपने दोस्तों के साथ जबरन पत्नी को उठाकर खेत में ले गया, जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके निजी अंग में डंडे से चोट पहुंचाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


महिला के बेहोश होने के बाद सारे आरोपी वहां से भाग गए। महिला को वहीं छोड़ गए। सुबह होने पर लोगों ने महिला को देखा तो उसे इलाज के लिए नारायणपुर के अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया। वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की मृत्यु होने से पहले स्थानीय लोगों को बताया था कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना में उसके दो और साथी हैं। घटना के मुख्य आरोपी पूर्व पति उदय को दबोच लिया है और अपराध में शामिल अन्य साथियों की तलाश पुलिस लगातार कर रही है।
ये भी पढ़ें -
खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम