हरियाणा में 7 दिसंबर को अवकाश, किसके लिए, यहां पढ़ें

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 नवम्बर 2018, 6:45 PM (IST)

चंडीगढ़ । राजस्थान में अागामी 7 दिसंबर, 2018 को विधान सभा के आम चुनाव के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने 7 दिसंबर (शुक्रवार) को ऐसी सभी दुकानों और वाणिज्यिक संस्थानों के लिए एक दिन का अवकाश (छुट्टी) तय किया है, जो हरियाणा राज्य के अधिकार क्षेत्र में पडते हैं और उनके कर्मचारी राजस्थान राज्य में मतदाताओं के रूप में नामांकित हैं ताकि वे अपने मतदान का प्रयोग कर सकें।

इस संबंध में यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि इस बारे में श्रम विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे