फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल के खिलाफ 'हमले' की साजिश, 6 गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 07 नवम्बर 2018, 09:10 AM (IST)

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर 'हिंसक' हमले को अंजाम देने की योजना बनाने के संदेह में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। बीबीसी की मंगलवार की खबर के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच पुरुष और एक महिला के होने की बात कही जा रही है।

फ्रांस सुरक्षा सेवाओं ने इन्हें उत्तरपूर्व और दक्षिणपूर्व फ्रांस, ब्रिटनी से द्वारा गिरफ्तार किया है। एक न्यायिक सूत्र ने कहा, "मामले की आतंकवाद से जुड़ाव को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

" संदिग्धों का विवरण और कथित योजना का अभी खुलासा नहीं किया गया है। संदिग्धों की फ्रांस की सुरक्षा एजेंसी द डायरेक्शन जनरल डी ला सिक्योरिटी इंटीरियर (डीजीएसआई) की निगरानी कर रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!