भजन गायक विनोद अग्रवाल का निधन, दो दिन से थे वेंटिलेटर पर

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 06 नवम्बर 2018, 09:49 AM (IST)

मथुरा। मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल का मंगलवार सुबह मथुरा में निधन हो गया। विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें रविवार शाम को नयति मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद अग्रवाल केै कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। विनोद अग्रवाल मथुरा के पुष्पांजलि बैकुंठ अपार्टमेंट में रहते थे।

6 जून 1955 को दिल्ली में जन्मे विनोद अग्रवाल के माता-पिता भगवान श्रीकृष्ण और राधा के परम भक्त थे। परिवार में भक्तिमय माहौल होने की वजह से विनोद अग्रवाल ने बेहद कम उम्र में ही हार्मोनियम बजाना सीख लिया था। विनोद अग्रवाल के भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। विनोद अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, दुबई सहित यूरोप के कई शहरों में सैकड़ों लाइव शो कर चुके हैं।

भजन सम्राट के नाम से विख्यात विनोद अग्रवाल के दो बच्चे हैं जिनकी शादी हो चुकी है। उनके बेटे का मुंबई में कपड़ों का कारोबार है। विनोद देश विदेश में अब तक तीन हजार से भी अधिक कार्यक्रम पेश कर चुके हैं। उनके राधा कृष्ण के भजन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भजन गाते समय कई बार उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे। उनके भजनों की खासियत ये थी कि वो भजन के दौरान उर्दू शायरी भी पढ़ते थे। उनका मानना था कि सूफी संकीर्णता या कट्टरता नहीं है बल्कि विशालता है। बरिला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले विनोद अग्रवाल University of Pittsburgh ने साइंस में मास्टर्स थे।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी