मलाइका तलाक के साल भर बाद ही अर्जुन से करेंगी शादी! ऐसे दिया इशारा...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 नवम्बर 2018, 8:15 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद बी टाउन अगले साल एक और शादी का गवाह बन सकता है। जी हां, हम बात कर रहे है बॉलीवुड की मुन्नी कही जाने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोडा खान की जिनका पिछले साल तलाक हुआ है।

मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर का अफेयर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

शादी को लेकर एक बड़ा इशारा दिया...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शादी को लेकर एक बड़ा इशारा दिया...
सूत्रों के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं। हालांकि, दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन, मलाइका के खास दोस्त करण जौहर ने चैट शो कॉफी विद करण सीजन 6 में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दे दिया है।

सीजन 6 के तीसरे गेस्ट आमिर खान थे। लेकिन, इस एपिसोड के रैपिड फायर राउंड के लिए मलाइका अरोड़ा खान स्पेशल जज थी। इस दौरान करण ने मलाइका पर चुटकी लेते हुए कहा कि जल्द ही वह शादी करने जा रही हैं। ये पहला मौका नहीं है जब करण जौहर ने मलाइका के अफेयर को लेकर उन्हें छेड़ा हो।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कई फोटोज वायरल...

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की कई फोटोज वायरल...
इंडियाज गॉट टैलेंट शो के दौरान भी मलाइका से कहा कि आपके यूरोप ट्रिप की काफी चर्चा हो रही हैं। क्या आप अकेले गई थी।

इस पर मलाइका ने कहा इस पर चर्चा ही होने दो। आपको बता दें कि यूरोप ट्रिप के दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान की कई फोटोज वायरल हुई थी। मलाइका अपने बर्थडे पर अर्जुन कपूर के साथ इटली वेकेशन पर गई थीं।

अगले साल कर सकते हैं शादी...

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

अगले साल कर सकते हैं शादी...
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और मलाइका अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। मलाइका और अर्जुन से जुड़े करीबी सूत्रों ने फिल्मफेयर को बताया- मलाइका और अर्जुन जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं।

अर्जुन और मलाइका अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक- मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। दोनों अपने पर्सनल स्पेस में बेहद खुश हैं। ऐसे में दोनों इस रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए अगले साल शादी कर सकते हैं।

शादी के सवाल पर शर्मा गई मलाइका...

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

शादी के सवाल पर शर्मा गई मलाइका...
मलाइका से कुछ दिन पहले एक इंवेट में मीडिया ने उनसे उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में सवाल पूछा। मलाइका ने इसका स्माइल करते हुए जवाब दिया। तभी वहां पर मौजूद एक जर्नलिस्ट ने मलाइका से पूछा कि क्या वह कोई घोषणा करना चाहती हैं।

इस पर मलाइका ने शर्माते हुए कहा- चोल अब। मलाइका भले ही अर्जुन कपूर के साथ अपने अफेयर को पब्लिक नहीं करना चाहती हैं। आपको बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान को साल 2017 में तलाक दे दिया था।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल