रणवीर और दीपिका की शादी में होगा ऐसा, दोबारा नहीं मिलेगा मौका!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 नवम्बर 2018, 5:03 PM (IST)

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे लंबे समय से हैं। दोनों की शादियों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

लंबे समय से इनके रिलेशनशिप की बातें होती रही थीं जो अब शादी के रिश्ते में बंधने जा रहा है। ऐसे में इनकी शादी से जुड़ी एक गुड न्यूज सामने आ रही है और वो ये है कि दोनों इटली में सिंधी और कोंकणी रीति से शादी करेंगे।

दीपिका की शादी : शाहरुख ने इसलिए लिया श्रीदेवी-माधुरी का नाम

तैयारियां हुईं शुरू...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तैयारियां हुईं शुरू...
गौरतलब है कि बॉलीवुड के लव बड्र्स यानी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी 6 साल चली लंबी रिलेशनशिप के बाद 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं।

वहीं रणवीर सिंह और दीपिका दोनों ने शादी की तैयारियां अब शुरू कर दी है। अब आपको बता दें कि इस जोड़ी की शादी भारत में नहीं बल्कि इटली में होने वाली है।
दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में शुरू, देखें लेटेस्ट तस्वीरें


ऐसी मिली थी जानकारी...

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

ऐसी मिली थी जानकारी...
जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को इटली में दोनों की शादी पारंपरिक कोंकणी तरीके से होगी। इसके पीछे कारण बताया गया है कि क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है।

इसके बाद अगले दिन 15 नवंबर को रणवीर सिंह का परिवार सिंधी रीती से इस शादी को कराएगा। र‍िपोर्ट्स की मानें तो यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी जहां हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई हुई थी।
रणबीर, सिद्धार्थ, युवराज के अलावा इनसे भी रहा दीपिका पादुकोण का अफेयर


शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में आएंगे नजर...

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में आएंगे नजर...
पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो शादी में सभी मेहमान एक ही रंग के परिधानों में नजर आएंगे वहीं वेटर्स भी खास किस्म के ड्रेस कोड में होंगे।

शादी में शेफ्स के साथ जो करार हुआ है उसके तहत जो रेसीपी इस शादी में इस्तेमाल करेंगे, उसे कहीं और नहीं दोहराएंगे। इस शादी में शामिल डिशेज चुनिंदा और बेहद खास होंगी। जाहिर सी बात है कि इस शादी को लेकर रणवीर और दीपिका दोनों बहुत उत्साहित हैं।

मी टू अभियान पर ऐसा बोले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर किया था शेयर...

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

सोशल मीडिया पर किया था शेयर...
जानकारी के अनुसार, दीपिका का शादी का जोड़ा और रणवीर के कपड़ों को भी कोंकणी और सिंधी रीती रिवाजों की तरह तैयार किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने खुद से जुड़ी इस खुशखबरी को सभी के साथ साझा किया था।

ऐश्वर्या गंगा तो हनुमान की भूमिका में ऐसे दिखेंगे सलमान, रामायण और महाभारत पर बनी फिल्म तो...

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप