मोदी बोले, पनडुब्बी अरिहंत 125 करोड़ भारतीयों के लिए सुरक्षा की गारंटी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 नवम्बर 2018, 3:38 PM (IST)

नई दिल्ली। देश की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने अपना पहला गश्ती अभियान पूरा कर लिया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस को देश को समर्पित करते हुए इसे धनतेरस का अनौखा तोहफा करार दिया। अरिहंत का अर्थ है, दुश्मन को नष्ट करना। उन्होंने बताया कि आईएनएस अरिहंत सवा सौ करोड़ भारतीयों के लिए सुरक्षा की गारंटी जैसा है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

भारत के दुश्मनों और शांति के दुश्मनों के लिए यह एक खुली चुनौती है कि वे कोई दुस्साहस करने का प्रयास नहीं करें। यह न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग को जवाब है। प्रधानमंत्री मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि हमारे पड़ोस में परमाणु हथियारों की बढ़ोतरी के बीच देश में विश्वसनीय परमाणु क्षमता बहुत आवश्यक हो जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अरिहंत के माध्यम से हम चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो जाएंगे और करारा जवाब दे सकेंगे। अरिहंत सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए सुरक्षा की गारंटी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और हर भारतीय का मस्तिष्क एक बार फिर गर्व से ऊंचा हो गया है। एक बार फिर मैं देश के सवा करोड़ भारतीयों को अरिहंत की सफलता पर बधाई देता हूं। अरिहंत से जुड़े दल को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। देश की सुरक्षा के लिए आपने अपने अभियान को पूरा किया।


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

न्यूक्लियर ट्राइऐंगल की स्थापना पर मुझे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व प्रेजिडेंट अबुल कलाम आजाद बहुत याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरिहंत आने वाले भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन कोई भारत को छेड़ेगा नहीं तो उसे छोड़ेगा नहीं।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी