मारुति की नई अर्टिगा से उठा पर्दा, जानिए कब होगी लॉन्च

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 नवम्बर 2018, 4:28 PM (IST)

नई दिल्ली। त्यौहारी मौसम को देखते हुए देश की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई मारुति अर्टिगा को लेकर एक नई खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इस कार इसी महीने 21 नवंबर को लांच होगी। वहीं कंपनी ने इसकी तस्वीरों को जारी कर दिया है।

इस सेकंड जेनरेशन एमपीवी का लुक पहले से अधिक प्रीमियम और स्टाइलिश लग रहा है और नई अर्टिगा पहले से अधिक क्लासिक और बड़ी दिख रही है। माना जा रहा है कि इस नई कार की कीमत 7 लाख से शुरू होकर 11 लाख के बीच रह सकती है।

नई अर्टिगा का डिजाइन...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नई अर्टिगा का डिजाइन...
नई अर्टिगा के बैक में वॉल्वो की गाडिय़ों जैसे टेललैंप दिए गए हैं। जो इसके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इसकी केबिन स्पेस पहले से ज्यादा कर दी गई है। इसकी तीसरी रो में बैठने के लिए पहले से ज्यादा लेग स्पेस मिलेगी। साथ ही इसकी थर्ड रो की सीट्स फोल्डेबल हैं। इसका बूट स्पेस भी 135 लीटर से बढ़ाकर 153 लीटर कर दिया गया है।

इसके इंटीरियर की बात करें तो डैशबैर्ड पहले से ज्यादा क्लासी लग रहा है। इसमें फॉक्स वुड फिनिशिंग और कनेक्टेड वेंट्स के साथ डैशबोर्ड दिया जा रहा है जिसकी तुलना ऑडी के डैशबोर्ड से की जा रही है। साथ ही ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है।

अर्टिगा का इंजन...

ये भी पढ़ें - 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक

अर्टिगा का इंजन...
नई अर्टिगा में इंजन पहले से भी अधिक दमदार है। इसका इंजन 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। मारुति ने सिआज फेसलिफ्ट मॉडल में इसे सबसे पहले लांच किया था। इसका अपग्रेडेड दमदार इंजन 105 पीएस पावर के साथ 138 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। नई अर्टिगा के गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर बॉक्स दिया गया है।

ये भी पढ़ें - 240 किमी का माइलेज देती है यह बाइक