T20 : ये 5 भारतीय कर चुके हैं यह कमाल, धवन भी हैं करीब

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 नवम्बर 2018, 3:25 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (4 नवंबर) से कोलकाता में तीन मैच की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। टेस्ट और वनडे की तरह इस फॉर्मेट में भी कई रिकॉर्डों पर नजर रहेगी। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास भी एक रिकॉर्ड बनाने का मौका है। धवन टी20 में 1000 रन पूरे करने से सिर्फ 23 रन दूर हैं।

अब तक 5 भारतीयों ने यह आंकड़ा छुआ है। धवन के 40 टी20 मैच में 977 रन हो गए हैं। उनका औसत 26.40 और स्ट्राइक रेट 129.92 है। वे 7 अर्धशतक जमा चुके हैं और टॉप स्कोर 90 रन है। 32 वर्षीय धवन ने इसके अलावा 34 टेस्ट में 2315 और 115 वनडे में 4935 रन बनाए हैं।

अब हम देखेंगे टी20 में सर्वाधिक रन जुटाने वाले 5 और भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विराट कोहली

वनडे : 62
रन : 2102
औसत : 48.88
स्ट्राइक रेट : 136.22
50/100 : 18/0
टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन

रोहित शर्मा

वनडे : 84
रन : 2086
औसत : 32.59
स्ट्राइक रेट : 137.05
50/100 : 15/3
टॉप स्कोर : 118 रन

सुरेश रैना

वनडे : 78
रन : 1605
औसत : 29.18
स्ट्राइक रेट : 134.87
50/100 : 5/1
टॉप स्कोर : 101 रन


ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

महेंद्र सिंह धोनी

वनडे : 93
रन : 1487
औसत : 37.17
स्ट्राइक रेट : 127.09
50/100 : 2/0
टॉप स्कोर : 56

युवराज सिंह

वनडे : 58
रन : 1177
औसत : 28.02
स्ट्राइक रेट : 136.38
50/100 : 8/0
टॉप स्कोर : नाबाद 77 रन

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता