धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, नहीं तो मां लक्ष्मी...

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 नवम्बर 2018, 2:20 PM (IST)

त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। लोग अब बेसब्री से दिवाली का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली से ठीक पहले धनतेरस का आता है। इस बार धनतेरस 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग अपने घर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजें खरीदते हैं।

जहां एक और इस खास दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद बर्तनों की खरीदारी की जाती है, वहीं इस दिन कुछ कामों को करने से बचना भी चाहिए।

इस दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं, आइए जानते हैं।

शीशे का सामान...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शीशे का सामान...
धनतेरस के दिन भूलकर भी शीशे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि शीशे का संबंध सीधा राहु से होता है जो कि अच्छा नहीं होता है। यही वजह है कि इस दिन कांच का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।

एल्युमिनियम के बर्तन...

ये भी पढ़ें - नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य

एल्युमिनियम के बर्तन...
धनतेरस पर एल्युमिनियम के बर्तन भी खरीदना अच्छा नहीं होता है। इसका संबंध भी राहु से होता है इसलिए इसको शुभ नहीं माना जाता है। यही कारण कि एल्युमिनियम का प्रयोग पूजा-पाठ में भी नहीं किया जाता है।

लोहे के बर्तन...

ये भी पढ़ें - ये उपाय करें मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा, बरसेगी खुशियां

लोहे के बर्तन...
धनतेरस के दिन किचन में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे नुकीला चाकू और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए।

काले रंग की चीज...

ये भी पढ़ें - श्रीगणेश के ये चमत्कारी मंत्र जीवन को खुशियों से भर देंगे

काले रंग की चीज...
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस बहुत शुभ दिन माना जाता है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

तेल...

ये भी पढ़ें - इन 11 उपायों को अपनाने से रुकती है लक्ष्मी, धन-धान्य से भरा रहता है घर

तेल...
धनतेरस के दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड ऑयल इत्यादि लाने के लिए मना किया जाता है। धनतेरस पर दीए जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें।

यह भी पढ़े : जन्माष्टमी पर घर लायें ये 5 चींजें, होगी प्रेम-धन की बारिश