भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 नवम्बर 2018, 12:48 PM (IST)

बून्दी। प्रदेश भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान की शुरुआत आज सुबह साढ़े आठ बजे पार्टी जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा के नेतृत्व में शहर के मालनमासी बालाजी से हुई। जिसमें क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल रहे।


जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के अनुसार आगामी 2 से 6 नवम्बर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत शहर के मुख्य बाज़ारों में महासम्पर्क कर केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। अभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्डो में घर-घर जाकर पार्टी के पदाधिकारी आमजन से रूबरू होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे