हादसे  के बाद पेड़ पर लटक गई कार, 6 दिन बाद खोला दरवाजा तो उड़ गए होश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 नवम्बर 2018, 2:53 PM (IST)

नई दिल्ली। अमेरिका की राजधानी वांशिगटन के पास एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी के होश उडा दिए। यह एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार उछलकर एक पेड़ के ऊपर जाकर लटक गई। इस समय किसी ने भी इस एक्सीडेंट को नहीं देखा। लेकिन जब छह दिन बाद कार का दरवाजा खोल के देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए।

दरअसल, 12 अक्टूबर को नेशनल हाईवे 60के पास विकनबर्ग में एक कार का एक्सिडेंट हुआ। 53 वर्षीय महिला कार चला रही थी। हाईवे पर उसकी कार क्रैश हुई और रेलिंग से उछलकर 17 मीटर दूर एक पेड़ पर लटक गई। उस समय हाईवे में किसी ने उस हादसे को नहीं देखा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस ने बुधवार को बताया कि अमेरिकी महिला 6 दिन तक कार में फंसी रही। हादसे में उनकी कार पेड़ पर लटक गई थी। हैरान करने वाली बात है कि महिला जिंदा है।

एरिजोना हाईवे के मैंटेनेंस क्रू घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें रेलिंग टूटी नजर आई और फेंस भी बुरी तरह टूटा था। बाद में थोड़ी दूर जाकर देखा कि कार पेड़ में फंसी हुई है। जब कार में हलचल देखी तो सभी हैरान रह गए। कार को खोलकर देखा तो महिला प्यासी कार में गंभीर चोट के साथ पड़ी हुई थी।

ये भी पढ़ें - इस लडक़े को बिजली से खेलकर आता है मजा, करंट छू भी नहीं पाता-देखें फोटो

महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि उसने कई बार कार से उतरकर रोड तक आने की कोशिश की, लेकिन बुरी तरह जख्मी होने के कारण वह नहीं आ सकी।

ये भी पढ़ें - ए लव स्टोरी: प्रेमी के लिए लडकी ने ठुकरा दी पिता की अरबों की दौलत