सेवानिवृत्ति पर आईजी पुलिस हरिप्रसाद को दी विदाई

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 अक्टूबर 2018, 10:22 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान पुलिस के महानिरीक्षक पुलिस (क्राइम ब्रांच) हरिप्रसाद शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति पर बुधवार शाम पुलिस मुख्यालय में विदाई दी गई।

अतिरिक्त महानिदेशक क्राइम पीके सिंह ने उनके सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरिप्रसाद शर्मा ने अपने सेवाकाल में सदैव तत्परता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया। अतिरिक्त महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने कहा कि हरिप्रसाद शर्मा श्रेष्ठ पुलिस अधिकारी होने के साथ ही अपनी व्यवहार कुशलता के लिए भी याद किए जाएंगे।

इस अवसर पर महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी, उपमहानिरीक्षक सर्वश्री संजय श्रोत्रिय व लक्ष्मण गौड़, पुलिस अधीक्षक सर्वश्री अंशुमान भौमिया, हेमंत शर्मा, रणधीर सिंह, मदन मेघवाल व प्रहलाद कृष्णिया सहित क्राइम ब्रांच के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल



ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम