मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, घर में करें ये काम...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अक्टूबर 2018, 1:35 PM (IST)

हर इंसान अपने जीवन में सुख की चाहत जरूर रखता है। सुख की चाहत के लिए वो खूब मेहनत करता है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि आपकी मेहनत के बावजूद भी रिजल्ट वो नहीं मिलते जो आपको चाहिए होते हैं या जिनकी आपको उम्मीद होती है। इसके लिए अपने आपको जिम्मेदार ठहराना सही नहीं। हो सकता है आपके घर में कुछ ऐसी चीजें हों जिनकी वजह से घर की बरकत नहीं हो रही हो। ऐसी चीजें तरक्की में रोडा बनती हैं।

सफलता आपके दरवाजे तक आते-आते वापस लौट जाती है। वास्तुविज्ञान इसी नकारात्मकता को कम करने के तरीकों पर काम करता है। कई बार नकारात्मक ऊर्जा से माली हालात बुरे हो जाते हैं जिसे कुछ जानकारी के आधार पर सही किया जा सकता है।

वास्तु शास्त्र चीजों को सही जगह पर रखने की सलाह देता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा साथ रहती है और आप तरक्की की राह पर चलते हैं। आज हम आपको बताते है कि घर में कौन-कौनसी चीजें वास्तु दोष में आती है, आइए जानते है।

घर में टूटा शीशा नहीं रखनी चाहिए...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घर में टूटा शीशा नहीं रखनी चाहिए...
शास्त्र की मानें तो घर में टूटा शीशा नहीं रखनी चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा को पनाह देता है। वहीं घर की साफ-सफाई भी बेहद जरूरी है। ध्यान रखनी चाहिए कहीं दीवारों पर पपड़ी न रहे। अगर हो तो उसे जल्द ही ठीक करवा लें।

पानी की टंकी को भी दुरुस्त रखना जरूरी...

ये भी पढ़ें - ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी

पानी की टंकी को भी दुरुस्त रखना जरूरी...
साथ ही नल और पानी की टंकी को भी दुरुस्त रखना जरूरी है। इनसे पानी का रिसाव होना ज्यादा धन खर्च होने की ओर इशारा करता है।

घर की छत पर कचरा नहीं...

ये भी पढ़ें - राशिनुसार : महादेव का ऐसा अभिषेक देगा व्यापार और नौकरी में चमत्कार

घर की छत पर कचरा नहीं...
अक्सर देखा जाता है हम कचरे को छत पर इकठ्ठा करते रहते हैं जो ठीक नहीं है। साथ ही बिजली या इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान अगर खराब हैं तो उसे जल्द ही ठीक करवाना चाहिए या ऐसा न हों तो उसे घर से हटा देना चाहिए। ये सब निर्धनता का सूचक हैं। घर के इर्दगिर्द सूखे फूल-पत्ती न रहने दें।

इन जानवरों को ना दे आश्रय...

ये भी पढ़ें - यह चीनी कैलेंडर बता सकता है कि लडका होगा या लडकी?

इन जानवरों को ना दे आश्रय...
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में चमगादड़ या मधुमक्खी आदि को प्रश्रय न दें तो ही बेहतर है। यूं तो लोग कबूतरों को बड़े शौक से पालते हैं लेकिन ये अव्यवस्था का प्रतीक माना जाता है। कुछ ऐसे सुधार कर आप न केवल घर को व्यवस्थित करेंगे, बल्कि गरीबी भी दूर रहेगी।

ये भी पढ़ें - दीपक जलाने से पहले, इसके रहस्य भी जानें, हैरान रह जाएंगे आप