जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 अक्टूबर 2018, 09:17 AM (IST)

टोक्यो। जापान के तोरोशिमा द्वीप पर सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10.28 बजे 110 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए।

दक्षिणी द्वीपों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जेएमए के मुताबिक, भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे