गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद नाचते-गाते थाने पहुंचा युवक, जानिए क्यों

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 अक्टूबर 2018, 8:13 PM (IST)

वडोदरा। जेल का नाम सुनते ही लोगों की धडकने बढने लगती है। अगर कोई जेल जाने की बात कह भी दे तो लोग पीछे हट जाते है। लेकिन गुजरात के वडोदरा का ये शख्स दूसरों से बिलकुल अलग की निकला, क्योंकि अरेस्ट वॉरंट जारी होने पर जनाब जश्न मनाने लगे और तो और नाचते हुए थाने पहुंचे।

दरअसल, आज तक हमसभी ने यही देखा और सुना है कि गिरफ्तारी वॉरंट जारी होने पर लोग या तो भाग जाते हैं या बहुत दुखी हो जाते हैं।

लेकिन हेमंत राजपूत गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद न तो भागा न ही कोई बहाना बनाया बल्कि नाचते-गाते हुए थाने में पहुंचा। आप सोच रहे होंगे शायद इस शख्स का दिमाग खराब हो गया है, लेकिन नहीं इसकी वजह कुछ और ही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वडोदरा के हेमंत राजपूत के खिलाफ जब अदालत ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया तो वो खुद ही नाचता हुआ माला पहने थाने पहुचं गया। हेमंत राजपूत नाम के इस शख्स की कहानी बड़ी दिलचस्प है। पुलिस का कहना है हेमंत राजपूत की सुनीता के साथ शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही सुनीता उसके माता-पिता के साथ रहना नहीं चाहती थी और उसने हेमंत से अलग घर लेने के लिए कहा, लेकिन हेमंत तैयार नहीं हुआ। बस इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा। इसके बाद सुनीता अपने मायके चली गई और उसने फैमिली कोर्ट में तलाक और गुजाराभत्ता के लिए मामला दर्ज कर दिया।

फैमिली कोर्ट ने हेमंत को हर महीने सुनीता को 3,500 रुपए गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया, लेकिन हेमंत ने कोर्ट की बात नहीं मानी, जिसकी वजह से यह रकम अब 95,500 रुपए हो गई है। सुनीता ने इन पैसों के लिए दोबारा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने हेमंत को फिर से पैसे देने का आदेश दिया, लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी होने का वॉरंट जारी कर दिया।

अरेट वारंट जारी होने पर जश्न...

ये भी पढ़ें - ऎसे बर्तनों में खाने से मर्द बन सकते हैं नपुंसक

अरेट वारंट जारी होने पर जश्न...
अदालत के आदेश के बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने घर पहुंची तो वह घर पर नहीं था। अगले दिन हेमंत अपने दोस्तों के कंधे पर बैठकर और फूल-माला पहनकर खुद ही पहुंच गया। कोर्ट ने उसे 270 दिन की जेल की सजा सुनाई है। सजा सुनने के बाद भी हेमंत दुखी नहीं हुआ।

उसका कहना है वो जेल में रह लेगा, लेकिन सुनीता को एक फूटी कौड़ी नहीं देगा, क्योंकि उसने उसके माता-पिता और उसे बहुत परेशान किया है और वो खुद भी नौकरी करती है और उससे कई ज्यादा पैसे कमाती हैं। बता दे, हेमंत राजपूत का ये कदम सराहनीय है। क्योंकि इससे ये भी साफ होता है हमेशा गलती पति की ही नहीं होती, कई बार पत्नियां भी गलत होती हैं।

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!