बिना इंजन के पटरी पर दौडेगी ये ट्रेन, जाने कब होगा ट्रायल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 अक्टूबर 2018, 2:41 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत में रेल क्रांति में बदलाव होने जा रहा है। देश में रेलवे की तस्वीर बदलने वाली है। एक ओर सरकार जहां बुलेट ट्रेन की तैयारियों में लगी है, वहीं दूसरी ओर सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का काम भी जोरों से चल रहा है।

भारतीय रेलवे जल्द ही टी-18 ट्रेनों को पटरियों पर दौड़ाएगी। ये ट्रेन मेक इन इंडिया के लिए भी बड़ी कामयाबी है क्योंकि इसका निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है।

ये ट्रेन दिखने में जितनी मॉडर्न है, इसके फीचर्स भी उतने ही मॉडर्न हैं। भारत में टी-18 ट्रेन का परीक्षण 29 अक्टूबर को होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह देश की पहली इंजन-रहित ट्रेन होगी जोकि सेल्फ प्रपल्शन मॉड्यूल पर 160 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार तक चल सकती है। इसकी तकनीकी विशिष्टताओं के चलते इसकी गति सामान्य ट्रेन से अधिक होगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन के मध्य में दो एक्जिक्यूटिव कंपार्टमेंट होंगे।

प्रत्येक में 52 सीट होंगी। वहीं सामान्य कोच में 78 सीटें होंगी। 16 कोच वाली यह ट्रेन सामान्य शताब्दी ट्रेन के मुकाबले कम वक्त लेगी। ट्रेन में कोई इंजन नहीं लगा होगा बल्कि इसके कोच में पावर कार लगी होगी।

ये भी पढ़ें - ये हैं दुनियां के सबसे जुगाड़ू पैरेंट्स, कुछ टिप्स आपके लिए...

बिना इंजन वाली यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में बनी है।  इस ट्रेन के न तो डिब्बे बदले जाते हैं और न ही इसमें इंजन लगा होता है।  इसे चेन्नई  की इंटेग्रल कोच फैक्ट्री ने तैयार किया है और साल 2018 में बनने के कारण इसे टी-18 नाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें - ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जान रह जाएंगे दंग

ट्रेन की पूरी बॉडी खास एल्युमीनियम की बनी है यानि यह ट्रेन वजन में हल्की भी होगी। आईसीएफ के महाप्रबंधक सुधांशु मणि ने बताया कि इसकी प्रतिकृति बनाने में 100 करोड़ रुपए की लागत आई और बाद में इसके उत्पादन की लागत कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका अनावरण 29 अक्टूबर को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें