मन की बात : सरदार पटेल जमीन से जुड़े थे, अब आसमान की भी शोभा बढ़ाएंगे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 अक्टूबर 2018, 10:23 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 49वीं बार मन रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे है । आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। साथ ही वे लोगों से मिले सझावों को भी सबके समक्ष साझा करते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बोलने के लिए जनता से सुझाव भी मांगते हैं।

LIVE :::::

- प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली व अन्य त्योहारों की बधाई देते हुए कहा- अाप सभी अपना भी ख्याल रखें और समाज का भी ख्याल रखें।

- पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- पूर्वोत्तर का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुन्दर तो है ही, साथ ही यहां के लोग काफी प्रतिभाशाली भी हैं।

- भारतीय सेना के पराक्रम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भी युद्ध जैसी स्थिति आई तो हमारे सैनिकों ने दिखा दिया कि हम किसी से कमजोर नहीं हैं।

- दुनिया में जब भी शांति की बात होगी तो भारत का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि विश्व में शांति हमारी मूल भावना हैः पीएम मोदी

- पराली का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब में मैंने ऐसे लोगों को देखा है जो पराली को जलाने के बजाय उसे जमीन में साथ ही जोत देते हैं जिससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ती है।

- आदिवासी समुदाय हमेशा आपसी सौहार्द के साथ रहने में विश्वास करते हैं लेकिन अगर कोई उनके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने की कोशिश करता है तो उसके लिए खड़े होने से भी पीछे नहीं हटते हैंः पीएम मोदी

- मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासी जनजातियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी परंपराएं और पूजा-पद्धतियां प्रकृति को मजबूती प्रदान करती हैं।

- पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारतीय हॉकी टीम को वर्ल्ड कप में जीत की शुभकामनाएं दी।

- Self4Society का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ये समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण है। यह 'मैं नहीं हम' की भावना को मजबूती प्रदान करता है।

- ओडिशा में पुरुषों का हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित होना ओडिशा के लिए बहुत ही लाभदायक होगाः पीएम मोदी

- इस बार भारत को पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आयोजन का सौभाग्य मिला है। हॉकी के इतिहास में भारत का स्वर्णिम सफर रहा है। जब भी हॉकी का जिक्र होगा तो भारत का नाम जरूर लिया जाएगाः मन की बात में पीएम मोदी

- फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा- देश के अलग-अलग स्टेडियम में 12 लाख लोगों ने फुटबॉल का आनंद लिया।


- हर खिलाड़ी न्यू इंडिया और उसके जज्बे का प्रमाण हैः पीएम मोदी

- मन की बात में पीएम मोदी ने यूथ ओलंपिक 2018 का जिक्र करते हुए खिलाड़ियों की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार भारत के खिलाड़ियों ने यूथ ओलंपिक में अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

- प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

- प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पैदल सेना दिवस का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा- इसी दिन भारतीय सेना के जवान कश्मीर घाटी पर उतरे थे और घुसपैठियों से कश्मीर की रक्षा की थी।

-इस 31 अक्टूबर को हम सरदार पटेल की याद में स्टेचू ऑफ यूनिटी को देश को समर्पित करेंगे। स्टेचू ऑफ यूनिटी अमेरिकी की यूनिटी ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा है: पीएम मोदी

- सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का असंभव कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों को मिलाने का काम किया: पीएम मोदी

- प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा- टाइम मैगजीन की स्टोरी में सरदार पटेल के विजन का जिक्र है। टाइम मैगजीन ने बताया कि सरदार पटेल ने विषम परिस्थितियों में कैसे देश को संभाला।

- मन की बात में मोदी ने सरदार पटेल को किया याद, लोगों से रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने की अपील की।

- 49वीं बार मन की बात कार्यक्रम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।










पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के पिछले संस्करण में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था और भारतीय जवानों की बहादुरी की सराहना की थी। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर किसी ने भी सीजफायर उल्लंघन या शांति एवं स्थिरता भंग करने वाली किसी भी कार्रवाई को अंजाम दिया तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने भारत की विश्व शांति के लिए किए पहल और विभिन्न वैश्विक शांति कार्यक्रमों में भारतीय सेना की भागीदारी का जिक्र किया था।

यह भी पढ़े : इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी