डीएलएड के परिणाम शिक्षा बोर्ड ने घोषित किए, लड़िकयों ने बाजी मारी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018, 9:04 PM (IST)

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के परिणाम आज शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए, जो बोर्ड की वेबसाईट पर देखे जा सकते हैं। डीएलएड प्रथम वर्ष का परिणाम 38.94 प्रतिशत रहा। इसमें लड़कों का परिणाम 27.60 प्रतिश्ता रहा तो लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारते हुए 45.36 प्रतिशत पास प्रतिशत्ता हासिल की।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह व सचिव आरके सिंह ने आज बोर्ड मुख्यालय पर संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीएलएड परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि द्वितीय वर्ष में पास प्रतिशत्त 38.28 प्रतिशत रही। इसमें लड़कियों ने प्रथम वर्ष की तरह ही लड़कों के मुकाबले बाजी मारते हुए 38.28 प्रतिशत पास प्रतिशत्त हासिल की, जबकि लड़कों 27.08 प्रतिशत ही पास हो पाए।

अबकी बार डीएलएड परीक्षाओं में पहली बार 10 नंबर का एक अतिरिक्त पेपर दिया गया था। जिसमें प्रथम व द्वितीय वर्ष में इंटर्नशिप से संबंधित प्रश्र पूछे गए थे। जो छात्र-छात्राएं 10 नंबर के इस अतिरिक्त पेपर में फेल हुए, उन्हे दोबारा से प्रथम व द्वितीय वर्ष की इंटर्नशिप 15 दिनों के लिए करनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे