भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस
की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी
(भाजपा) में शामिल हो गईं। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष
राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की।
भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कांग्रेस की स्टार
प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल
हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता
प्रदान की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
साध्वी प्रियंका ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस में
जाना भूल थी। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति
समर्पित संगठन है। इसलिए भाजपा में शामिल होकर गौरव का अनुभव हो रहा है।"
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...