रायपुर।
छत्तीसगढ में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने
दूसरी सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने सोमवार को राजनांदगांव की बची छह
सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए दूसरी सूची सोमवार को
जारी कर दी गई।
रमन सिंह के खिलाफ अटल की भतीजी...
कांग्रेस ने
राजनादगांव विधानसभा सीट से सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री
और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में
उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज
करुणा शुक्ला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
23 अक्टूबर नामांकन का आखिरी दिन...
पहले
चरण के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इसे ध्यान
में रखते हुए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार रात करीब पौने
आठ बजे जारी कर दी। इससे पहले कांग्रेस में टिकट चयन को लेकर एक बार फिर
बीते रविवार की देर रात बैठक हुई थी। होटल के बंद कमरे में हुई इस बैठक में
प्रभारी पीएल पुनिया, भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव मौजूद थे।
इन लोगों को मिला टिकट...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इन लोगों को मिला टिकट...
कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी सूची में
राजनादगांव से करुणा शुक्ला, खैरागढ़ से गिरवर जंघेल, डोंगरगांव से
दिलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ से भुनेश्वर बघेल, खुज्जी से चन्नी साहू और मानपुर
मोहला से इंद्र शाह मंडावी को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें, बस्तर
संभाग की 12 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कांग्रेस पहले ही कर
चुकी है। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव हैं। 11
दिसंबर को नतीजे आएंगे।
छत्तीसगढ़ के चुनावी नतीजों पर हर किसी की नजर
टिकी है। नक्सल प्रभावित इस राज्य में मायावती की बीएसपी और अजीत जोगी की
पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है। बीएसपी जहां 35 सीटों पर चुनावी मैदान में है तो अजीत जोगी की पार्टी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!