वीरू ने किया था इंडीज को छलनी, हैं नं.2, ये हैं टॉप-6 बल्लेबाज

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 अक्टूबर 2018, 3:13 PM (IST)

नई दिल्ली। एक समय था जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटते थे। हालांकि पिछले तीन दशक से कैरेबियाई आक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है। इससे स्थिति बदल गई और अब टीम इंडिया के बल्लेबाज उनकी खबर लेने लगे हैं।

इसी कड़ी में दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडीज के गेंदबाजों की जमकर ठुकाई करते हुए दोहरा शतक बना डाला था। सहवाग ने इंदौर में 8 दिसंबर 2011 को हुए वनडे में 149 गेंदों पर 25 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 219 रन जुटाए। यह वनडे में इंडीज के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने यह वनडे 153 रन से जीता था।

अब हम देखेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बनाए गए 5 और सबसे बड़े स्कोर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

कब : 21 मार्च 2015
कहां : वेलिंगटन
पारी का विवरण : नाबाद 237 रन, 163 गेंद, 24 चौके, 11 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड 143 रन से जीता

मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 9 फरवरी 2001
कहां : मेलबोर्न
पारी का विवरण : 173 रन, 148 गेंद, 16 चौके, 3 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 39 रन से जीता

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता

एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 27 फरवरी 2015
कहां : सिडनी
पारी का विवरण : नाबाद 162 रन, 66 गेंद, 17 चौके, 8 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 257 रन से जीता

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 27 मार्च 2007
कहां : नॉर्थ साउंड
पारी का विवरण : 158 रन, 143 गेंद, 14 चौके, 4 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 103 रन से जीता

हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 18 जनवरी 2015
कहां : जोहानसबर्ग
पारी का विवरण : नाबाद 153 रन, 142 गेंद, 14 चौके
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 148 रन से जीता

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता