भाजपा पार्षद ने दरोगा को जमकर पीटा, वीडियो ने मचाया तहलका

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 अक्टूबर 2018, 2:52 PM (IST)

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक भाजपा पार्षद ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा की जमकर पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह घटना मेरठ के कंकरखेड़ा की बताई जा रही है। शुक्रवार को यहां एक रेस्टोरेंट में भाजपा पार्षद और परतापुर थाना के दरोगा के मध्य जमकर मारपीट की हुई। घटना के बाद भाजपा पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा के वार्ड 40 से पार्षद मनीष कुमार का रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम नशे में धुत दरोगा सुखपाल एक महिला वकील मित्र के साथ खाना खाने पहुंच गए। इस दौरान रेस्टोरेंट में कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच काफी हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर रेस्टोरेंट मालिक मनीष अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आरोप है कि महिला ने दरोगा की बंदूक निकाल कर लोगों को धमकाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद आरोपी मनीष ने दरोगा को थप्पड़-थप्पड़ लगाकर जमकर पीटा। इसी दौरान दरोगा और मनीष के बीच की मारपीट का वीडियो मनीष के साथी बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तब मामला शांत हुआ।

पुलिस ने दरोगा और महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर, पार्षद मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। आपको बताते जाए कि दरोगा सुखपाल, परतापुर थाना के मोहिद्दीनपुर चौकी प्रभारी थे।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!