रावण दहन के शोरशराबे में नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, चारों तरफ लाशें

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018, 9:19 PM (IST)

अमृतसर। शहर के बीचो बीच जौडा फाटक के पास हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 100 के आसपास हो सकती है। इस दर्दनाक हादसे को देख कर लोग दहशत में आ गए। चारों तरफ लाशें बिछी हुई थी और लोग तड़फ रहे थे। हादसे के बाद हजारों लोगों की भीड़ रेलवे ट्रेक पर जमी हुई है। ट्रेनों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की जो वजह सामने आई है उसके अनुसार रावण जलने से पटाखोें की आवाजें हो रही थी। इस बीच ट्रेन की सीटी लोगों को सुनाई नहीं दी। ट्रेन की स्पीड़ इतनी तेज थी कि ड्राइवर गाड़ी भी नहीं रोक पाई।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कांग्रेस के स्थानीय पार्षद ने बिना अनुमति के आयोजन करा लिया। इसके लिए किसी तरह का कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था। हादसे के बाद लोग छटपटा रहे थे। हादसे के काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोग नाराज हो गए।
नवजोत कौर के खिलाफ गुस्सा निकाला

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े

लोगों ने स्थानीय विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। हादसे के बाद वे तुरंत निकल गई। इससे लोगों में गुस्सा आ गया। वे नवजोत कौर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बाद में नवजोत कौर ने बताया कि यह हादसा उनके कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुआ। जैसे ही उन्हें पता चला कि वे सीधे अस्पताल पहुंच गई। रात भर यहीं रह कर घायलों की सेवा करेगी।

पीएम मोदी, राहुल गांधी ने शोक व्यक्त कियाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना के प्रति शोक व्यक्त कियाा है। मोदी ने इस घटना में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसी तरह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने भी मरने वाले परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

रेल राज्यमंत्री मौके पर जाएंगे
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि वे आज रात ही मौके पर जाएंगे। इसी के साथ रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी रात को ही मौके का जायजा लेगा। सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह रविवार को सवेरे अमृतसर जाएंगे।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े