भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बेंगलुरू में प्रवासी राजस्थानियों से मांगा भाजपा के पक्ष में समर्थन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018, 8:22 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी शुक्रवार को बेंगलुरु पहुंचे। उन्होंने वहां प्रवासी राजस्थानियों से संपर्क कर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान करने के लिए आह्वान किया एवं उनके राजस्थान में रहने वाले परिवार के सदस्यों से भी भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बेंगलुरू में प्रवासी राजस्थानियों के संगठनों से मुलाकात कर केन्द्र एवं राजस्थान की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं राजस्थान में इन योजनाओं के द्वारा आमजनता जो लाभ मिले हैं और प्रदेश के विकास में जो अभूतपूर्व प्रगति हुई है उसके बारे में विस्तृत जानकारी देकर 7 दिसंबर को प्रदेश में होने विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



यह भी पढ़े : यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल