यूथ ओलम्पिक (तीरंदाजी) : आकाश मलिक के तीर रजत पदक पर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018, 12:08 PM (IST)

ब्यूनस आयर्स। भारत के युवा तीरंदाज आकाश मलिक ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक में रजत पदक जीत लिया है। वे तीरंदाजी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में नैनजिंग में आयोजित यूथ ओलंपिक में तीरंदाज अतुल वर्मा ने कांस्य पर कब्जा जमाया था। 16 वर्षीय आकाश रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन काउलर्स से 0-6 से हार गए।

पुणे स्थित आर्मी स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने वाले आकाश ने फाइनल में अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में लय से भटक गए। मलिक की जीत के साथ अब भारत के खाते में 13 पदक (3 स्वर्ण, 9 रजत, 1 कांस्य) हो गए हैं।

भारत फिलहाल 14वें स्थान पर है। आकाश ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाऊंगा। आकाश भारतीय दल के साथ रविवार को स्वदेश लौटेंगे।

यूक्रेन के कोखन ने हैमर थ्रो में जीता स्वर्ण



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ब्यूनस आयर्स। यूक्रेन के मिखायलो कोखन ने यूथ ओलम्पिक में हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। 17 वर्षीय कोखन ने पहले चरण में 85.97 मीटर का थ्रो फेंका जबकि उन्होंने दूसरे चरण में 85.14 मीटर का थ्रो फेंककर स्वर्ण हासिल किया। बेलारूस के वालेंटिन एंद्रीव ने रजत और चीन के वांग की ने कांस्य पदक जीता। कोखन ने इस वर्ष जुलाई में हंगरी में हुई यूरोपियन चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह