एमजे अकबर मानहानि मामले में महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ 18 को सुनवाई

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018, 7:45 PM (IST)

नई दिल्ली। पत्रकार प्रिया रमानी के विरुद्ध केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर द्वारा किए गए मानहानि के मुकदमे की सुनवाई गुरुवार यानी 18 अक्टूबर को होगी। महिला पत्रकार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसे अकबर ने बेबुनियाद बताया और पत्रकार पर मुकदमा ठोंक दिया। अकबर के वकील संदीप कपूर ने मंगलवार को कहा, "पटियाला हाउस अदालत परिसर में 18 अक्टूबर को एक मजिस्ट्रेट अदालत में मानहानि मुकदमे की सुनवाई होगी।"

अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने उस समय यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं जब वह संपादक हुआ करते थे। अकबर ने इन आरोपों को 'फर्जी और आधारहीन' करार दिया है।

अकबर ने अदालत में दी अपनी अर्जी में कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके खिलाफ प्रेरित तरीके से और एक एजेंडे को पूरा करने के लिए फर्जी आरोप गढ़े गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे