जयपुर : भक्ति जागरण में कंचन सपेरा ने बांधा समां, सजीं झाकियां

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018, 2:19 PM (IST)

जयपुर। राजधानी में धानका समाज नवयुवक मंडल की ओर से सोमवार रात एनबीसी रोड पर कमला नेहरू नगर हसनपुरा-सी में मां भगवती का 16वां विशाल भक्ति जागरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अंजली म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों और मुख्य गायक कलाकार कंचन सपेरा ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर माता के विभिन्न रूप, कृष्ण-सुदामा, मां काली और भगवान शिव की झांकियां सजाई गई।

ये झांकिया यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रही। जागरण में पूर्व विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास, हिंदू संगठन के जिला प्रमुख राहुल धानका मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में कैलाश चंद सेठी, निशांत सेठी, राजकुमार धानका की और से विशेष सहयोग दिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस मौके पर धानका समाज नवयुवक मंडल के चीनू कुमार धानका, दीपक इंदौरा, रवि गहलोत (मुरली), राहुल कायत (कालू), अनिल कायत, मनीष कायत, मौसम पचेरवाल, रवि मांवर (चंकी), सुभाष, निखिल कायत, रजत तंवर, संजय कायत, अंकित वर्मा, चेतन तंवर, छोटू गहलोत, शुभम वर्मा, गोलू कायत, नरेंद्र गहलोत, जय वर्मा, नीशू गहलोत, अमन कायत, विशाल वर्मा, अभिषेक सोलंकी, विशाल कुमार धानका, लकी धानका, गोलू तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल