मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके में एक युवती की लाश सूटकेस में मिलने से सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक मृतक लडक़ी की उम्र 23 साल के है और वो एक मॉडल थी। लडक़ी का नाम मानसी दीक्षित बताया जा रहा है, और राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी।
वहीं इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई। खबरों की माने तो इस मामले में पुलिस ने मुजम्मल सईद नामक एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मुजम्मल सईद नाम ने मानसी दीक्षित को अपने घर पर बुलाया था। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हत्या के बाद मुजम्मल सईद नाम ने मॉडल मानसी दीक्षित की लाश को एक सूटकेस
में मालाड पश्चिम में लिंक रोड बंद कर फेंक दिया। लेकिन उसी दौरान वहां पर
खड़े कुछ लोगों ने उसकी हरकत को देख पुलिस को फोन कर दिया। जिसके बाद महज
तीन घंटे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
बता दें, मुजम्मल सईद
के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल
इस पूरे मामले पर अभी तक पुलिस ने कुछ कहा नहीं है लेकिन हत्या की जांच
जारी है। सईद हैदराबाद का रहने वाला है बताया जा रहा है कि उसका परिवार
वहां काफी नामचीन है।
गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही मुंबई के ओशीवारा
इलाके में फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। इस
मामले में पुलिस ने उनके बेटे पर गैर- इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर
उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!