नई दिल्ली।
कहते हैं कि हद से ज्यादा मजाक कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही हुआ एक
शख्स के साथ जिसने मजाक में अपनी गर्लफ्रेंड को बेचने के लिए विज्ञापन डाल
दिया। अक्सर हम सभी ऑनलाइन शापिंग के लिए अधिकतर लोग ईबे पर चीजें आदि
खरीदने के लिए विजिट करते है।
ऑन लाइन शापिंग कर रहे लोग उस समय हैरान रह
गए जब उन्होंने ईबे पर एक महिला की ऐड देखी और उसके नीचे लिखा था ये है
मेरी यूज्ड गर्लफ्रेंड।
दरअसल, ये मामला इंग्लैंड में प्रेमी-प्रेमिका के
बीच का है। डेल लीक्स अपनी प्रेमिका केली के साथ मजाक करने की कोशिश कर रहे
थे लेकिन ये मजाक उन पर भारी पड़ गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने ईबे पर अपनी 37 वर्षीय प्रेमिका केली ग्रीव्स की फोटो डाली और
कमेंट लिखा कि जैसा कि आप आप देख सकते हैं कि यह मेरी यूज्ड गर्लफ्रेंड है।
तभी किसी ने उनकी ओर से डाली एड पर 70,000 पाउंड (करीब 68 लाख रुपए) की
बोली लगा दी।
खबरों के मुताबिक, कुछ दिनों पहले लीक्स और केली दोनों शॉपिंग
कर रहे थे। वहां केली ने उन्हें पीछे लात मारी थी। इसका बदला लेने के लिए
लीक्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए ऐसा किया। जिसके विवरण में
यह भी लिखा था कि शरीर के अंग चाहिए तो आप इन्हें खरीद सकते हैं।
कुछ ही
समय में डेल को काफी ऑफर आने लगे। सिर्फ 24 घंटे में ही 81000 कमेंट्स डेल
की ऐड के नीचे आ गए। जिसके बाद ईबे ने कुछ दिनों में इस ऐड को साइट से हटा
दिया।
ये भी पढ़ें - भारतीय वैज्ञानिक का दावा, यहां रहते हैं एलियंस