इन बातों का नहीं रखेंगे ध्यान तो पत्नी कर सकती है ऐसा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अक्टूबर 2018, 8:43 PM (IST)

शादी नए जीवन की शुरूआत होती है और हम अनेक सपने संजोए गृहस्थ जीवन में प्रवेश करते हैं। विवाह दो इंसानों का मिलन रूपी समझौता है,जिसे संस्कार और रीति-रिवाज परिपूर्ण बनाते हैं। लेकिन शादीशुदा महिलाए भी अपने जीवन साथी को धोखा दे देती है। महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने का सबसे अहम कारण असंतुष्टि है। अक्सर इंसान प्यार में धोखा खाता और देता है। लेकिन आजकल शादी के बाद धोखा देने का एक ट्रेंड सा बन गया है। पहले शादी के बाद धोखा देने के लिए हमेशा पति को अपराधी माना जाता था लेकिन समय बदलने के साथ महिलाएं भी धोखा करने लगी है। महिलाओं का शादी के बाद धोखा देने का सबसे अहम कारण असंतुष्टि है।

अफेयर होना--
शादी से पहले किसी से लव अफेयर होने के कारण आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद पुरूषों को धोखा देने लगती हैं। पहले प्यार को न भूल पाने के कारण वह धोखा देने पर मजबूर हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विचार ना मिलना--
कई बार पति से विचार ना मिलने या फिर हर समय के होने वाले झग़डों से बचने के लिए महिलाएं दूसरे पुरूषों की आकर्षित होने लगती है। यह भी शादीशुदा महिलाओं का धोखा देने का बहुत ब़डा कारण है।

आपसी वार्तालाप का अभाव--
महिलाएं अकसर चाहती हैं कि वो अपने पति से खूब बातें करें और उनके पति भी अपनी बातें उनसे शेयर करें लेकिन जब आपसी वार्तालाप या संवाद की स्थिति खत्म हो जाती है तो रिश्तों में दरार आने और धोखा देने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

विश्वास की कमी--
कुछ महिलाएं शादी के बाद इसलिए भी धोखा देने लगती है, क्योंकि उनके पति को उन पर विश्वास नहीं होता। और वह बिना किसी वजह के उनपर शक करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अब खूबसूरती के लिए सिर्फ 5 मिनट....

नीरसता के कारण--
बहुत सी महिलाएं ऎसी है जिनके पति उनको ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं और एक ही तरह के रूटीन और घर में रहकर बोर हो जाती है। और अकेले रहते-रहते वे बाहर की और आकर्षित होती हैं। नतीजन कई बार उनके इससे विवाहेत्तर संबंध भी बन जाते हैं।

बदला लेने के लिए--

कई बार महिलाएं बदला लेने के कारण भी धोखा देने लगती है। जब पति द्वारा उनके भरोसे को तो़डा जाता है। तो महिलाओं को दिल टूट जाता है और वह उसी तरह से आपको धोखा और चोट पहुंचना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें - मलाई जैसी स्किन के लिए सिर्फ मलाई....