ये है अस्पताल प्रशासन का महिला विश्राम गृह, महिलाएं कहां सोएं?

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 अक्टूबर 2018, 6:34 PM (IST)

बूंदी। जिला अस्पताल का महिला विश्राम गृह इन दिनों गोदाम बना हुआ है। विश्राम गृह में ठेकेदारों का सामान पड़ा रहने से महिलाओं को रात्रि के समय विश्राम करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव भरत शर्मा ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए लाल लंगोट वाले बाबा द्वारा निर्मित महिला विश्राम गृह को अस्पताल प्रशासन ने ठेकेदार को सामान रखने के लिए दे रखा है। इससे इसका दुरुपयोग हो रहा है। भरत शर्मा ने कहा कि यह विश्राम गए महिलाओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए बनाया गया था। विश्राम गृह में ठेकेदारों का सामान पड़ा होने से महिलाओं को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ रहा है। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से विश्राम गृह को तुरंत खाली कराकर महिलाओं के उपयोग में लेने की बात कही है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे