श्री विश्वकर्मा स्वाभिमान यात्रा का बूंदी पहुंचने पर हुआ स्वागत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018, 5:16 PM (IST)

बूंदी। श्री विश्वकर्मा स्वाभिमान यात्रा राजस्थान में 2 अक्टूबर से जयपुर से शुरू होकर गुरुवार को बूंदी पहुंची। वहां रिलायंस पेट्रोल पंप शुभम रेस्टोरेंट में यात्रा का समाज बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा संचालक मितेश जांगिड़ ने समाज उत्थान वह समाज के स्वाभिमान के लिए निकाली जाने वाली इस स्वाभिमान यात्रा का उपस्थित लोगों को उद्देश्य बताया।
उन्होंने बताया कि समाज निरंतरता देश के विकास, समाज के विकास व प्रदेश के विकास में अग्रसर रहा है। सभी राजनीतिक दलों में समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, फिर भी आज तक समाज के लोगों को देश व प्रदेश की राजनीति में प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। इसी के मद्देनजर समाज को राजनीतिक हक के लिए यह स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य समाज के सक्रिय लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाना है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कालू लाल जांगिड़, बीकानेर संभाग प्रभारी महेश राजोतिया, रामगोपाल मालव, प्रेम जांगिड़ व जिला भाजपा मीडिया जिला प्रमुख मनोज जांगिड़ ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के स्त्री-पुरुष उपस्थित रहे।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल



आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल




ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल