पंजाब में पराली जलाने से घुट रहा है दिल्ली का दम, किसान बाेले-दूसरा विकल्प नहीं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018, 11:33 AM (IST)

चंडीगढ़। पंजाब से पराली (फसल के अवशेष) जलाने से जहरीला धुआं दिल्ली वालों का दम घोंट रहा है। पराली जलाने पर सरकार ने रोक लगा रखी है, लेकिन बावजूद इसके किसान पराली को आग लगा रहे हैं। इस संबंध में उनका कहना है कि वे विवश हैं। उनके पास इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। दिल्ली पहुंचे प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों से बात कर चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई समाधान नहीं खोजा गया। इस प्रदूूषण के वे जिम्मेदार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इधर किसानों का कहना है कि मशीनों से अगर वो पराली को जमीन के अंदर मिला भी देंगे तो दोबारा जमीन की खुदाई करने पर ये पराली फिर से ऊपर आ जाएगी। ऐसे में उनकी अगली फसल तैयार करने में दिक्कत होगी। इन किसानों ने कहा कि कई सालों से ये लोग पराली जलाते आ रहे हैं। और पराली से निपटने के लिए इनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े