‘तितली’ से झारखंड-बंगाल भी प्रभावित, हाईअलर्ट जारी, ग्रुप D परीक्षा स्थागित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018, 8:48 PM (IST)

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान तितली ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के उत्तर के तटीय इलाकों में कहर बरपाया। तूफान के चलते हुए विभिन्न हादसों में आठ लोग मारे गए। तूफान ने गुरुवार तडक़े आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच दस्तक दी।

चक्रवाती तूफान तितली के कहर के साए में ओडिशा के कई इलाके हैं। चक्रवाती तूफान ‘तितली’ गुरुवार को ओडिशा के गोपालपुर तट से टकराया, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। अब तक तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। तूफान की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ रही है और उसके कारण भारी बारिश और तबाही आने की आशंका है।

ओडिशा के समुद्र तटीय इलाक़ों मसलन गोपालपुर के तट से तितली के टकराने से मौसम काफी भयावह हो गया है और इसकी वजह से इस पूरे क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। तितली के खतरे के मद्देनजर ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार खास एहतियात बरत रही है।

उत्तरी तटीय जिलों में हाईअलर्ट जारी...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उत्तरी तटीय जिलों में हाईअलर्ट जारी...
मौसम विभाग के अनुसार तूफान ‘तितली’ उत्तर पश्चिम दिशा की ओर मुड़ गया है और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर गया है। खतरे की आशंका को देखते हुए ओडिशा के अलावा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों में हाईअलर्ट जारी किया गया।

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह 4:30 से 5:30 के बीच तूफान श्रीकाकुलम जिले के पलासा में जमीन से टकराया और 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे खासी तबाही भी मची है। बाद में यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर मुड़ गया। इसकी वजह से दक्षिणी ओडिशा में भी तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है।

शुक्रवार तक भारी बारिश होती रहेगी...

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

शुक्रवार तक भारी बारिश होती रहेगी...
अगले 12 घंटों में इसके ओडिशा को पार कर पश्चिम बंगाल में गंगा के इलाकों में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद संभावना है कि यह कमजोर पड़ता जाएगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि ‘तितली’ तूफान की वजह से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले प्रभावित हुए हैं। रांची और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार तक भारी बारिश होती रहेगी।

गुरुवार की सुबह जब ओडिशा के गोपालपुर तट से तितली टकराया, तो उसकी रफ्तार 145-150 किमी प्रति घंटे थी। वहीं, बुधवार को हवा की रफ्तार 110-120 से बढक़र 130-140 तक देखी गई। माना जा रहा है कि शुक्रवार तक तूफान अवदाब में बदल जाएगा।

ओडिशा और आंध्र तट पर रेड अलर्ट जारी है। गुरुवार सुबह तितली तूफान गोपालपुर और कलिंगपतनम के बीच रहेगा। इसके बाद दक्षिणी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा। हैरान करने वाली बात है कि बीते दो महीने में यह दूसरा खतरनाक तूफान है। तूफान की वजह से अगले दो दिनों भारी बारिश की आशंका है।

ओडिशा पर अगले 24 घंटे भारी...

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

ओडिशा पर अगले 24 घंटे भारी...
चक्रवाती तूफान ‘तितली’ दे सकता है दस्तक, स्कूल-कॉलेज बंद और रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आंध्र प्रदेश में तितली तूफान से प्रभावित श्रीकाकुलम जिले के पलासा स्टेशन पर काफी नुकसान हुआ है। तितली तूफान की वजह से झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले प्रभावित हुए हैं। रांची और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार तक बारिश होती रहेगी।

ओडिशा में ‘तितली’ तूफान पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार और प्रशासन अलर्ट पर हैं। हर किसी के लिए यह आगे आने का समय है। मुझे उम्मीद है कि सबके सहयोग के साथ इस संकट से निपट लिया जाएगा।

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा स्थगित...

ये भी पढ़ें - प्यार और शादी के लिए तरस रही है यहां लडकियां!

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा स्थगित...
ओडिशा सरकार ने 11 और 12 अक्टूबर को ओडिशा के कई शहरों में होने वाली ग्रुप डी की परीक्षा ‘तितली’ तूफान के कारण स्थगित कर दी गई है। ग्रुप डी की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, संबलपुर, खुर्दा और ब्रह्मपुर में होनी थी। लेकिन अब ये परीक्षा स्थगित हो गई है।

प्रभावित जिलों से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द...

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

प्रभावित जिलों से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द...
आंध्र प्रदेश में खतरनाक तितली तूफान का असर दिखाई दे रहा है। ओडिशा के तूफान प्रभावित जिलों से गुजरने वाली ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई हैं या फिर उनका रूट बदल दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं। आंध्र प्रदेश में भी तितली तूफान का असर है।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े