मालवीय नगर के प्रत्येक बूथ पर जाएगी कांग्रेस की बूथ शक्ति यात्रा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018, 11:57 AM (IST)

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से बूथ शक्ति यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा का श्रीगणेश माेती डूंगरी गणेश मंदिर से हुआ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजय बापना के अनुसार यात्रा मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाएगी। यात्रा के दौरान भाजपा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व समाज को बांटने की नीति को जनता के बीच बताया जाएगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सहप्रभारी राजस्थान विवेक बंसल ने किया गया। बंसल ने यात्रा के दौरान वितरित किए जाने वाले पैम्फलेट्स का विमोचन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम