मंत्री अकबर के खिलाफ सख्त हुई सरकार, देना पड सकता है इस्तीफा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018, 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए जाने के बाद उनकी मुश्किलें बढती नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सरकार की ओर से उन्हें नाइजीरिया दौरे को शीघ्र खत्म कर गुरुवार तक वापस लौटने को कहा गया है। अकबर पर मीटू कैंपेन के तहत कई महिलाओं ने उन पर संपादक रहते हुए यौन उत्पीडऩ का आरोप जडा है। सूत्रों ने बताया कि एमजे अकबर से विदेश लौटने के बाद इस्तीफा लिया जा सकता है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार नाम साफ नहीं होने तक अकबर भारतीय जनता पार्टी से भी रिजाइन देने की बात चल रही है।



सूत्रों के अनुसार, अकबर शुक्रवार को वापस लौटने वाले थे। सरकार ने उन्हें गुरुवार को ही लौटने के लिए कहा गया है। सरकार और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने कहा कि वे उनके भविष्य को लेकर विचार करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस मसले पर विचार चल रहा है, लेकिन उनकी सफाई भी महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

भाजपा नेता रीता बहुगुणा ने कहा है कि प्रश्न यह उठता है कि महिला को आरोप लगाने का अधिकार है और जांच भी की जानी चाहिए। महिलाओं को अपने संस्मरण सुनाने का अधिकार है तो जिन पर आरोप लगाए गए हैं तो उन्हें भी अपनी बात कहने का अधिकार मिलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पत्रकार सबा नकवी और लेखिका गजाला वहाब ने अकबर के साथ अपने बुरे अनुभवों को बताया था। वहाब ने दावा किया था कि अकबर उन पर अकसर अपने केबिन में आने का दबाव बनाते थे। यही नहीं उनकी डेस्क भी इसलिए चेंज कर दी गई ताकि वह उनकी केबिन के सामने ही बैठें और उन्हें जबरदस्ती छूने के मकसद से अलग-अलग टास्क के लिए अकसर बुलाते रहते थे।


ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे