भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने राहुल गांधी को दी ये नसीहत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018, 10:58 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि राहुल गांधी अविलम्ब अपनी पार्टी के विधायक अल्पेश ठाकोर पर अंकुश लगाए। देश को तोड़ने का काम किया है। सैनी ने इसे अत्यधिक निन्दनीय बताया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत तेरे टुकड़े होंगे...इंशा अल्लाह....इंशा अल्लाह नारे लगाने वालों का जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही समर्थन करते हैं तो वे देश की सुरक्षा के बारे में सोच ही नहीं सकते हैं। सैनी ने कहा कि सारा देश एक है और हर किसी व्यक्ति को चाहे वो किसी भी राज्य का रहने वाला हो, उसे किसी भी दूसरे राज्य में रहने एवं व्यापार करने का पूरा हक है। कांग्रेस उससे वो अधिकार नहीं छीन सकती। राजस्थान की जनता जागरूक है और देश को नुकसान पहुंचाने वाले का समर्थन करने वालों को भली-भांति पहचानती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सशक्त कार्यकर्ता है और हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते ही प्रत्येक बूथ की नींव बहुत मजबूत डली हुई है। कार्यकर्ताओं की एकता के चलते भाजपा के वोट बैंक में सेंध मारना बेहद मुश्किल है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे